देश

national

पीडब्लयूएस देवीपाटन मण्डल ने जारी की अपनी कार्य योजना

السبت، 12 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

शिक्षा, सेवा, सहयोग, संस्कार, सद्विचार को प्राथमिकता। 

लालापुर, प्रयागराज। 1 ईंट 1 रुपये के जन सहयोग से शिक्षालय निर्माण करा रहे संगठन पीडब्लयूएस परिवार की  देवीपाटन मण्डल इकाई ने अपनी कार्य योजना जारी करते हुए शिक्षा, सेवा, सहयोग, संस्कार व सद्विचार को प्राथमिकता दी है। जानकारी के अनुसार पीडब्लयूएस देवीपाटन मण्डल प्रभारी आदर्श कुमार पाण्डेय ने बताया कि पीडब्लयूएस देवीपाटन मण्डल से जो भी साथी चाहे वह पदाधिकारी हो, सदस्य हो, पत्रकार हो, लीगल एडवाइजर हो  सभी के  हितार्थ में एक अच्छी कार्य योजना पर कार्य करें जो  संस्था के द्वारा मिशन मोड से अमल में  भी लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी को रक्त की जरूरत पड़ने पर उनके परिवार सगे संबंधियों को रक्त मिल सके, पीडब्लयूi देवीपाटन मंडल के जितने भी पदाधिकारी होंगे चाहे उनकी संख्या कम हो या ज्यादा हो उन पर  ड्रेस कोड लागू होगा, जितने भी पदाधिकारी/सदस्य/ लीगल एडवाइजर/पत्रकार जो देवीपाटन मण्डल में नियमित रूप से आजीवन सदस्य होंगे उनका हेल्थ इंश्योरेंस/एक्सीडेंटल इन्सोरेंश भी होगा, किसी भी ठोस सबूत पर कार्यवाही करने के लिए संस्था द्वारा संभव मदद मिलेगी, संस्था से जुड़े लोगों द्वारा यदि भविष्य में अपने बच्चो को पीडब्लयूएस शिक्षालय में दाखिला करवाना होगा तो प्राथमिकता दी जाएगी।  बता दें कि अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र के गोरसरा शुक्ल (बस्ती) में निर्माणाधीन पीडब्लयूएस शिक्षालय का उद्देश्य आम जन मानस के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ समाज के सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराना है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'