देश

national

सड़क बनी मवेशियों को बाँधने का अड्डा,राहगीर हलाकान

الثلاثاء، 15 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। कडा विकास खंड के सौरई बुजुर्ग ग्राम सभा के अंतर्गत बक्सी का पूरा गाँव में लोगों को सुगमता हेतु बनाई गयी सड़क पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है,बीच सड़क पर अपने मवेशियों को बाँध देते है जिस कारण आने जाने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है,लोगों की माने तो सड़क पर मवेशी बाँधने का विरोध करने पर दबंग उल्टा उन्हें ही खरी खोटी सुनाने लगता है। लोगों ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के समय होती है मवेशियों का गोबर सड़क पर फैले होने के कारण फिसलन बढ़ जाती है। जिससे पैदल,साइकिल व बाइक सवार प्राय: फिसल कर चुटहिल हो जाते है। स्थानीय लोगों ने उक्त समस्या के समाधान हेतु प्रशासन से गुहार लगाई है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'