देश

national

नगर पालिका भरवारी में नही खत्म हो रहा जाम का झाम

الأربعاء، 9 نوفمبر 2022

/ by Today Warta

 


राकेश केसरी

कौशाम्बी। नगर पालिका भरवारी की मुख्य सडको पर जाम लगने की आम समस्या काफी पुरानी हो चुकी है। जिसका मुख्य कारण पूरी नगर कि सडको पर अतिक्रमण का होना है। मालूम हो कि नगर के मुख्य मार्ग की पटरियो पर दोनो तरफ  अतिक्रमण कर ठेला लगा दिया जाता है। रेंलवे क्रासिंग का क्षेत्र जो कि सर्वाधिक अतिक्रमण के चपेट में रहता है। इनके दोनो ओर फल कि दुकाने वाले ठेला लगाकर सडक को जाम कर देते है। तथा विक्रम वाले रेलवे क्रासिंग के पास आडी तिरछी गाडियो को खाडी कर देते है। जिससे नागरिको को पैदल आने जाने मे भी कठिनाई होती है। अतिक्रमण के कारण लगे जाम से ही घोर कठिनाई का सामना आम लोगो को करना पडता है। और रेंलवे फाटक 2 से 3 घंटे तक बंद हो जाने से टेज्नों को भी देर हो जाती है। इसके साथ-साथ दो से तीन घटे तक जाम लगा रहता है। इस पर न तो प्रशासन का ध्यान है,न तो स्थानीय पुलिस ध्यान दे रही हैं। जिससे उसमे सवार यात्रियो को कठिनाई का सामना करना पडता है। स्थानीय नगारिको ने ट्राफिक व्यवस्था ठीक किये जाने तथा अतिक्रमण को हटाने जाने कि मांग कि है। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'