राकेश केसरी
303 छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए टेबलेट
कौशाम्बी। सांसद विनोद सोनकर ने प्रदेश सरकार द्वारा तकनीकी कॉलेज में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टेबलेट वितरण योजना के तहत तिल्हापुर स्थित कौशाम्बी डिग्री कॉलेज,जयंतीपुर स्थित राम सजीवन सिंह डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरण किया गया। जिनमें से कौशाम्बी डिग्री कॉलेज के शशांक पांडे, सुनील कुमार साहू दीप्ति केसरवानी ,समृद्धि भारद्वाज, सहित 125 छात्र छत्राओं को हुआ,राम सजीवन डिग्री कॉलेज जयंतीपुर के राम भवन, संदीप केसरवानी, अंकिता सिंह, एवं आयुषी सहित 178 छात्र छात्राओं को टेबलेट/मोबाइल फोन वितरित किए गए। टेबलेट पाकर पाकर छात्र और छात्राओं के चेहरे खिल उठे। टेबलेट वितरण करते हुए सांसद विनोद सोनकर ने कहां देश व प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से गांव गरीब की चिंता हमारी सरकार ने की हमारी सरकार हर उस पात्र व्यक्ति के साथ खड़ी है। पिछले 8 वर्षों में हमारी सरकार बिना भेदभाव धर्म क्षेत्र जाति से ऊपर उठकर अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया और इसी का परिणाम है कि 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को सम्मान निधि देने का काम 11 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाने का काम हमारी सरकार ने किया और इसके साथ ही मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजने का काम 19 में दोबारा भेजने का काम इस क्षेत्र की जनता ने किया है। हमारी सरकार ने हमेशा बेटियों को बढ़ाने और पढ़ाने का काम किया है,आज के युग में बच्चों को डिजिटल से जोड़ना बेहद जरूरी है,इस स्मार्टफोन/टेबलेट से बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी, इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का तकनीकी ज्ञान का स्तर अच्छा होगा प्रदेश सरकार द्वारा टेबलेट व स्मार्टफोन वितरण करने का लक्ष्य है जिसमें छात्र व छात्राएं डिजिटल के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे और उन्हें डिजिटल में किसी प्रकार की असुविधा ना हो। इस इस मौके पर जय सिंह पटेल, विवेक शुक्ला, संदीप मिश्रा, अरविंद सोनकर, कमलेश सोनकर, रामबहादुर, प्रबंधक जितेंद्र सिंह, डॉक्टर अजीत यादव, डॉक्टर अनुराधा राय, रविंद्र सिंह, सुशील कुमार सिंह, प्रबंधक रामबाबू साहू,नेपाल सिंह पटेल, लल्लू सिंह, अशोक सिंह, डॉक्टर निधि श्रीवास्तव सहित छात्र व गणमान्य लोग एवं सांसद मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडे उपस्थित रहे।


Today Warta