देश

national

जिलाधिकारी ने गौशालाओं समीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

الثلاثاء، 1 نوفمبر 2022

/ by Today Warta


राकेश केशरी

गोशालाओं में पर्याप्त भूसा चारा की सुनिश्चित रखने के दिये निर्देश 

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा उदयन सभागार में गौशालाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने निमार्णाधीन गौशालाओं के निर्माण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के दौरान सभी सम्बन्धित ईओ एवं बीडीओ को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का निस्तारण करते हुए तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण किया जाय, अन्यथा सख्त कार्यवाही की जायेंगी। इसके साथ ही उन्होंने नवनिर्मित गौशालाओं में गोवंशों को संरक्षित करने के निर्देश दियें। उन्होंने आवारा घूम रहें गोवंशों को पकड़कर गौशालाओं में संरक्षित करने के भी निर्देश देते हुए कहा कि गौशालाओं में क्षमता के अनुरूप गोवंशों को संरक्षित किया जाना सुनिश्चित किया जाय।जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि गोशालाओं में पर्याप्त भूसा चारा की हर समय उपलब्धता सुनिश्चित रखा जाय, किसी भी प्रकार की शिकायत आने पर सम्बन्धित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाय। उन्होंने सभी ईओ एवं बीडीओं से कहा कि गौशालाओं के लिए चिन्हित चारागाह का सीमान्कन कराकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने सभी बीडीओ को आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर शीघ्र ही कैटल कैचर क्रय करने के भी निर्देश दियें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ० रवि किशोर त्रिवेदी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'