देश

national

बारा पुलिस ने चलाया बैंक चेकिंग अभियान

الثلاثاء، 8 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



रावेंद्र शुक्ला

बारा पुलिस ने बैंकों व बैंक की शाखाओं में चेकिंग अभियान चलाया, साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की।बता दें कि, मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक बारा अनिल कुमार वर्मा ने पुलिस टीम के साथ बारा के बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक,मिनी शाखा, एसबीआई में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।चेकिंग अभियान में संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की गई।प्रभारी निरीक्षक ने बैंक कर्मचारियों से भी आह्वान किया कि वे किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें,ताकि प्रभावी कार्यवाही की जा सके। कोतवाल बारा अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि बदमाशों की नजर बैंकों  पर रहती है।बैंक से रुपए निकालकर जाने वाले ग्राहकों के साथ वे घटनाओं को अंजाम देते हैं।थाना प्रभारी ने बैंक में लगे सुरक्षा उपकरणों की भी जाँच पड़ताल किया।उन्होंने बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर पुलिस को तत्काल सूचित करें, ताकि उसके खिलाफ कार्यवाही की जाये।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'