राकेश केसरी
कौशाम्बी। देश में कई ऐसी कंपनियां रजिस्टर्ड होकर आयी और लोगों का धन दोगुना करने के बहाने लोगों का पैसा जमा कराया,किंतु सरकार के शक्ति के कारण कंपनियों के ऊपर मुकदमा चलाकर कंपनियां बंद करा दी गई,लेकिन ठगी करने वालों की कमी नहीं है। ताजा मामला कोखराज थाना क्षेत्र के मूरतगंज के पास शेरगढ़ गांव निवासी बृज किशोर शुक्ला पुत्र देवेश शुक्ला और महेंद्र कुमार शुक्ला पुत्र देवेश शुक्ला ने मूरतगंज ब्लॉक गेट के सामने वाईयशजी ग्रुप चिटफंड कंपनी के नाम से आॅफिस खोल रखा है,बहुत लोगों से धन दोगुना करने के बहाने पैसा जमा कराया,जब लोगों का समय पूरा हुआ तो लोग अपना बांड लेकर उनके आॅफिस पहुंच गए,देखा तो आॅफिस में ताला लटक रहा है,गुरु प्रसाद कुशवाहा पुत्र रामविलास कुशवाहा गांव निवासी दरवेशपुर थाना कोखराज ने उनके घर शेरगढ़ पहुंच गए। उन्होंने बृज किशोर शुक्ला और महेंद्र कुमार शुक्ला से अपने पैसे की मांग की इतने पर बृजकिशोर और महेंद्र कुमार शुक्ला लाल बबूला हो गए और गाली गलौज करने लगे,भुक्तभोगी ने गाली गलौज का विरोध किया तो जान से मारने की धमकियां देने लगे। भुक्तभोगी ने कोखराज थाने में फर्जी चिटफंड कंपनी चलाने वाले दोनों आरोपियों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी। लेकिन आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो सकी,जिससे गुरु प्रसाद कुशवाहा ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया,न्यायालय के आदेश पर कोखराज पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है और छानबीन में जुट गई है,खबर लिखे जाने तक दोनों आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं जिससे दोनों आरोपियों का हौसला बुलंद है।

Today Warta