राकेश केसरी
115 छात्र.छात्राओं को वितरित किए गए टेबलेट
नशा मुक्त विद्यालय परिषर को बनाये रखने की की अपील
कौशाम्बी। सांसद विनोद सोनकर ने प्रदेश सरकार द्वारा तकनीकी कॉलेज में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टेबलेट वितरण योजना के तहत एआरके कॉलेज आफ फामेर्सी रक्सराई, टिकरा मवई स्थित सुशीला देवी कालेज आफ फामेर्सी के दोनों कॉलेज के छात्र व छात्राओं को टेबलेट वितरण किया गया। जिनमें से एआरके कॉलेज के रूक्मणी देवी, सविता देवी, तुषार केशरी, शशांक ंअग्रहरी सहित 62 छात्र छत्राओं को वितरण किये। सुशीला देवी कॉलेज आफ फामेर्सी टिकरा मवई के आरती सिंह, तन्नु नाण्डेय, शौरभ तिवारी, आशुतोष पाण्डेय सहित 53 छात्र छात्राओं को टेबलेटध् मोबाइल फोन वितरित किए गए टेबलेट पाकर पाकर छात्र और छात्राओं के चेहरे खिल उठे। आज के युग में बच्चों को डिजिटल से जोड़ना बेहद जरूरी है इस स्मार्टफोन टेबलेट से बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का तकनीकी ज्ञान का स्तर अच्छा होगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा टेबलेट व स्मार्टफोन वितरण करने का लक्ष्य है जिसमें छात्र व छात्राएं डिजिटल के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे और उन्हें डिजिटल में किसी प्रकार की असुविधा ना हो। टेबलेट वितरण करते हुए सांसद विनोद सोनकर ने छात्रो को सम्बोधित करते हुये कहां कि वह केन्द्र सरकार द्वारा लायी गयी प्रत्येक योजनाओं को जन-जन तक पहुॅचाने का कार्य करेंगें। उनके संसदीय क्षेत्र का हर एक नागरिक केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभांवित हो ऐसा मेरा हमेशा प्रयास रहता है। वही सांसद ने कहा कि कौशाम्बी की जनता के लिये वह हमेशा संसद में आवाज उठाते है। कौशाम्बी का चहुॅमुखी विकास का और यहॉ विकास की गंगा बहे इसके लिये वह हमेशा प्रयासरत है। वह हमेशा जनता के लिये समर्पित रहतें है। किसी भी शिकायत के समाधान के उनके दरवाजे हमेशा खुले रहतें है। तथा सांसद ने विद्याालय के समस्त अध्यपकों सं अपील किया कि कोइ्र भी अध्यपक शिक्षा के मन्दिर में पान गुटखा तम्बाकू आदि पदार्थो का सेवन परिषर में न करे। इससे हमारे देश के होनहार बच्चों का भविश्य खराब होता है। आज के युग में बच्चों को डिजिटल से जोड़ना बेहद जरूरी है इस स्मार्टफोन ध्टेबलेट से बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगीए इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का तकनीकी ज्ञान का स्तर अच्छा होगा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा टेबलेट व स्मार्टफोन वितरण करने का लक्ष्य है जिसमें छात्र व छात्राएं डिजिटल के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे और उन्हें डिजिटल में किसी प्रकार की असुविधा ना हो और सांसद ने 115 टेबलेट का वितरण किया गयाइस इस मौके पर संदीप मिश्रा, बीरेन्द्र मौर्य सुधीर शुक्ला घरम पाण्डेय, कमलेश सोनकर, पंकज सोनकर, एआरके कालेज के प्रबंधक राजेश कुशवाका, सुशीला देवी कालेज के प्रबन्धक अजय श्रीवास्तव, डा0 आकाश श्रीवस्तव, मीनाक्षी पाण्डेय, शैलेश मौर्य, फरहान अख्तार, अनीता कुशवाहा, छात्र और सम्मानित गणमान्य लोग एवं सांसद मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडे उपस्थित रहे।


Today Warta