देश

national

अवैध शराब का धन्धा जोरो पर

الاثنين، 21 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के तमाम गांवों में इन दिनों कच्ची शराब का धंधा बेखौफ जारी है। पुलिसिया संरक्षण में चल रहे इस धंधे की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं। इन दिनों सैनी के रुपनारायणपुर गोरियों, गोविंदपुर गोरियों, मौहारी, मटियारा, लच्छीपुर, सौंरई खुर्द आदि गांवों में कच्ची शराब का धंधा जोरों पर है। सूत्रों की मानें तो जहर के इस कारोबार को पुलिसिया संरक्षण प्राप्त है। इसके लिए बाकायदा पुलिस को माहवारी दी जाती है। ऐसे में पुलिस इस ओर ध्यान नहीं देती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बात की जानकारी कई बार उच्चाधिकारियों को भी दी गई लेकिन वे भी कुछ करने के बजाय कान में तेल डालकर सो गए। सूत्रों की मानें तो शराब को अधिक नशीला बनाने के चक्कर में यूरिया का घोल, नशीली दवाओं आदि का मिश्रण किया जाता है जिससे गम को भुलाने अथवा मौज मस्ती के लिए पी जाने वाली शराब लोगों की जान का दुश्मन बन जाती है। इस संबंध में कोतवाली सैनी के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि इलाके में कच्ची शराब के कारोबार की जानकारी उन्हें नहीं है। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'