देश

national

ईंट भट्ठा संचालक 30 नवम्बर तक विनियमन व अन्य शुल्क जमा कर ही ईंट भट्ठों का करें संचालन

السبت، 19 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) जयचन्द्र पाण्डेय ने जनपद में संचालित ईंट भट्ठा संचालकों को सूचित किया है कि ईंट भट्ठा सत्र 2022-23 एक अक्टूबर 2022 से शुरू हो गया है तथा शासनादेशानुसार ईंट भट्ठों के संचालन पर विनियमन शुल्क व अन्य शुल्क बिना ब्याज के 30 नवम्बर 2022 तक जमा कर ईंट मिट्टी खनन के निर्देश दियें गये हैं, बिना विनियमन शुल्क व अन्य शुल्क जमा किये ईंट मिट्टी का खनन अवैध खनन माना जायेंगा तथा सम्बन्धित ईंट भट्ठा संचालकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेंगी। अपर जिलाधिकारी ने समस्त ईंट भट्ठा संचालकों को निर्देशित किया है कि 30 नवम्बर 2022 तक नियमानुसार विनियमन शुल्क व अन्य शुल्क जमा कर ही ईंट भट्ठों का संचालन करें।  

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'