देश

national

नहीं मिलती तापमान की जानकारी

الجمعة، 11 نوفمبر 2022

/ by Today Warta

 


राकेश केसरी

कौशाम्बी। मौसम चाहे कोई भी हो, जिला मुख्यालय मंझनपुर का तापमान ज्यादा.कम होता रहता है। गर्मी और बारिश में तो तापमान की आवश्यकता ज्यादा महसूस नहीं होती,वही ठण्ड के दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान जानने को प्रत्येक व्यक्ति लालायित रहता है, लेकिन लोगों का यह दुर्भाग्य ही कहा जायेगा कि जनपद में कहीं पर भी तापमान पता लगाने की सरकारी स्तर पर व्यवस्था नहीं है। लिहाजा समाचार.पत्रों में भी तापमान की पुख्ता जानकारी प्रकाशित करना मुश्किल हो जाता है। यदि प्रशासन किसी भी विभाग में तापमापी यंत्र लगवाकर तापमान की जानकारी रखने की व्यवस्था करवा देता है तो आम नागरिकों को भी समाचार.पत्रों के माध्यम से यह पता चल सकेगा कि उनके शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान किस दिन कितना रहा। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'