देश

national

डीएम व एसपी ने कोखराज व थाना सैनी में सुनी जनसमस्यायें

السبت، 26 نوفمبر 2022

/ by Today Warta




राकेश केसरी

राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के दिये निर्देश

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोखराज एवं थाना सैनी में जनसमस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर समस्या को निस्तारित करने के निर्देश दिये। थाना कोखराज में कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 7 शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया एवं शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजस्व एंव पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार थाना सैनी में कुल 6 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 1 शिकायत को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया एवं शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजस्व एंव पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिये। 




Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'