देश

national

सांसद ने संसदीय कार्यालय ने सुनी जनता की फरियाद,दिये निर्देश

السبت، 19 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने आज अपने संसदीय कार्यालय सरसहाल विकास भवन में शनिवार को जनसुनवाई की। जन-सुनवाई के दौरान लगभग 165 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें लगभग 25 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण जो पुलिस विभाग व सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दूरभाष के जारिये व मौके पर बुलाकर किया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से निष्पक्ष मौके की जॉच कर अतिशीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर अवगत कराने को निर्देशित किये। जनसुनवाई के दौरान विकास खण्ड मंझनपुर के ग्राम सुंदर लाल मौर्य कोतरी पश्चिम पट्टा के कब्जे के संदर्भ में गुवारा तैयबपुर मंझनपुर के झुरई लाल पासी मछली पालन हेतु तालाब के पट्टा के संबंध में पंचम लाल कौशल खिराज कौशाम्बी श्रीनाथ बैरोमा कौशांबी अवैध निर्माण रुकवाने के संबंध सभी प्रार्थना पत्रों को एसडीएम मंझनपुर को प्रेषित कर कार्यवाई का निर्देश दिया। इसी तरह भरसवा  के सूरज दींन ने आवासीय पट्टा दिलाने के संबंध में हटवा रामपुर मधु की के अनिल कुमार शुक्ला किदवई नगर पुरानी बाजार भरवारी के राकेश विश्वकर्मा गुलामी पुर मंझनपुर की सुनीता देवी कोखराज के दिनेश कुमार कुशवाहा गढ़ी बाजार  के जुगरील आदि ने अपनी-अपनी समस्याएं बताई, बृजलाल, गोरे लाल, गया प्रसाद साहू,विनोद यादव प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास की मांग किये जिस पर कौशाम्बी सांसद ने आवास दिलाये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी कौशाम्बी को प्रार्थीगणो की पात्रता की जॉच कराकर आवश्यक कार्यवाही कर अवगत कराने को निर्देशित किये। इसी तरह राजस्व विभाग से सम्बन्धित दर्जनों शिकायतो के निस्तारण के लिये सांसद विनोद सोनकर ने सम्बन्धित तहसील के उपजिलाधिकारियो को आवश्यक कार्यवाही कर अवगत कराने को निर्देशित किये। प्रार्थना पत्रों के निस्तारण करते हुए सांसद ने कहा कि जनता की समस्याओ का निस्तारण प्रमुखता पर होना चाहिए। यदि किसी प्रकार की लापरवाही पायी जाती है तो सम्बधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। जनसुनवाई के दौरान मुन्ना पटेल, डा० गुलाब कुशवाहा, आद्या पाण्डेय, भूपेन्द्र सिंह, जय प्रकाश विश्वकर्मा, संदीप मिश्रा, रमेश पाल सांसद के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पाण्डेय आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'