देश

national

निकाय चुनाव: जिले की सभी नगर पंचायतों में अपने प्रत्याशी उतारेगी समर्थ किसान पार्टी : अजय

الاثنين، 21 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में निकाय चुनाव को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी ने की। इस अवसर पर निकाय चुनाव को लेकर गहन चर्चा हुई और रणनीति बनी। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने निकाय चुनाव में जोरदार तरीके से पार्टी से प्रत्याशी उतारने का सुझाव व्यक्त किया। साथ ही जोरदार तरीके से निकाय चुनाव लडाने एवं चुनाव जीतने की जरूरत पर चर्चा की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय सोनी ने कहा कि समर्थ किसान पार्टी जिले की सभी नगर पंचायतों एवं नगर पालिकाओं में अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद पार्टी के प्रत्येक नगर पंचायत के प्रत्याशियों के नामों को आरक्षण की स्थिति के अनुसार घोषित किया जायेगा। आगे कहा कि संभावित प्रत्याशी अभी से चुनाव को लेकर गंभीर हो जाएं और जनता से संपर्क स्थापित करें। इस अवसर पर प्रेम चंद्र केसरवानी, जयलाल चौधरी, शैलेंद्र मिश्रा, फूलचंद्र लोधी, परिहार लोधी, शफीक अहमद, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'