देश

national

डीएम ने नवीन मण्डी ओसा में धान क्रय केन्द्र, का किया निरीक्षण

الثلاثاء، 22 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे धान क्रय केन्द्र, नवीन मण्डी समिति ओसा का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान टोकन रजिस्टर का अवलोकन किया एवं धान की बिक्री कर चुकें किसानों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक जानकारी भी प्राप्त किया। उन्होंने केन्द्र प्रभारी से कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार धान क्रय किया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाये।  


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'