देश

national

एनडी कान्वेंट स्कूल एंड कॉलेज में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन

الثلاثاء، 8 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

एनडी कान्वेंट के नर्सरी विभाग में डिजिटल क्लासरूम का हुआ उद्घाटन

पूर्व विधायक ने कहा कि नवीन शिक्षा प्रणाली से सुसज्जित शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा एन डी कान्वेंट स्कूल एंड कॉलेज

कौशाम्बी भरवारी स्थित एन डी कान्वेंट स्कूल एंड कॉलेज में दिनांक 8 नवंबर को शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें स्कूल के अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एनडी कान्वेंट स्कूल एंड कॉलेज में आज नर्सरी के छात्र एवं छात्राओं के लिए एक बड़ा दिन था क्योंकि आज नर्सरी के बच्चों के माता-पिता के द्वारा ही संस्थान में डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन किया गया जिसे देखकर के बच्चे बहुत खुश और रोमांचित दिखाई दे रहे थे साथ ही साथ स्कूल के छात्र और छात्राओं ने भी अपने परीक्षा परिणाम को देखने की उत्सुकता दिखाई बच्चों ने अपने रिजल्ट को देखकर रोमांचित दिखे कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के चेयरमैन पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना वंदना के साथ किया और आए हुए स्कूल के समस्त अभिभावकों का अभिवादन किया शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी के माध्यम से अपने अभिभाषण विद्यालय के चेयरमैन पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षक समाज का आईना होता है और एक शिक्षित समाज की परिकल्पना केवल शिक्षक के द्वारा ही संभव होती है यदि छात्र एवं छात्राओं को सफल होना है सफलता केवल कठिन परिश्रम और समर्पण के माध्यम से ही प्राप्त हो सकती है सतत अभ्यास कठिन परिश्रम और समर्पण की भावना यदि किसी भी छात्र छात्रा के अंदर है सफलता उसके कदम चूमेगी श्री गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार पहाड़ों से टूटकर पत्थर जब नदियों में गिरता है और लगातार नदियों के प्रवाह से पत्थर  शालिग्राम देवता के रूप में समाज में पूजा जाता है जो पत्थर हथौड़ी की मार सह लेता है वही पत्थर मंदिरों में पूजे जाते हैं अर्थात कहने का तात्पर्य है की सफलता के लिए सतत कठिन परिश्रम ही एकमात्र रास्ता है अभिभावक श्री गुप्ता के बातों को बहुत ही ध्यानपूर्वक सुनते रहे और मनन करते रहे और उनकी बातें इतनी प्रेरणादायक रही कि सामने उपस्थित दर्शक दीर्घा में जो भी अभिभावक थे उनकी आंखों में अश्रु की धारा थी और सभी एक स्वर में कह रहे थे कि आपके इस प्रकार के प्रेरणादाई भाषणों से अगर कोई भी आपके विचारों को अपने जीवन में उतार लेगा निश्चित तौर पर वह सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएगा 

इस कार्यक्रम में संस्थान की डायरेक्टर श्रीमती सीमा पवार  ने कहा कि शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन बच्चों के जीवन में आने वाली पढ़ाई संबंधी समस्याओं को दूर करना है और शिक्षक और अभिभावकों के बीच में सामंजस्य बैठाने का काम है इसके माध्यम से कोई भी अगर प्रॉब्लम आती है समस्याएं आती है उसका निराकरण इसी के माध्यम से संभव हो सकता है कार्यक्रम का संचालन मयंक मिश्रा ने किया कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य दीपक कुमार मिश्रा आरपी चतुर्वेदी गायत्री चावला राजेश श्रीवास्तव मयंक जयसवाल बद्री विशाल शुक्ला संतोष प्रजापति सुमन कुशवाहा नीरज शर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति सैकड़ो अभिभावको सहित तमाम लोग उपस्थित रहे


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'