देश

national

महिला ने एम्बुलेंस में ही बच्चे को दिया जन्म

الثلاثاء، 29 نوفمبر 2022

/ by Today Warta




संजय धर द्विवेदी

लालापुर प्रयागराज शंकर गढ़ क्षेत्र की एक महिला ने अस्पताल जाते समय एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया महिला को प्रसव पीड़ा होने पर घरवालों  ने 108 एंबुलेंस को फोन करके बुलाया फिर मरीज को लेकर  सीएचसी शंकरगढ़ जा रहे थे महिला ने रास्ते मे ही बच्चे को जन्म दिया, पूरे भट्टू निवासी निशा देवी (24) पत्नी राम प्रताप को   दिन रविवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो निशा के घरवालों ने 108 एंबुलेंस को फोन लगाया करीब 14 मिनट बाद एंबुलेंस निशा के घर पहुंच गयी निशा को एम्बुलेंस से लेकर सीएचसी शंकरगढ़ जा रहे थे घर से कुछ ही दूर निकले थे कि गदामार गांव से पहले ही निशा को प्रसव पीड़ा बहुत बढ़ गई तब 108 एंबुलेंस के ई एम टी अच्युतानन्द और पायलट मनीष कुमार  ने रास्ते में ही एंबुलेंस को रोक लिया और अपनी सूझबूझ से काम लेते हुए ई एम टी अच्युतानन्द ने गांव की आशा सुशीला देवी के सहयोग से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करा दिया तो वहीं निशा ने एक सुंदर पुत्री को जन्म दिया और बाद में जच्चा-बच्चा को सीएचसी शंकरगढ़  में भर्ती कराया गया जहां स्टाफ नर्स ने बताया  जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है निशा के घर वालों ने एंबुलेंस के स्टाफ एवं एंबुलेंस सेवा की बड़ी सराहना की और बहुत-बहुत धन्यवाद दिया ।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'