देश

national

महामाया राजकीय महाविद्यालय में क्विज निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

السبت، 19 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केशरी

जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में कई डिग्री कॉलेज के छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभाग

कौशाम्बी। महामाया राजकीय महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा के अंतर्गत शनिवार को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसके अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विनय कुमार सिंह, प्राचार्य महामाया राजकीय महाविद्यालय तथा मुख्य अतिथि तारकेश्वर मल्ल  उप संभागीय परिवहन अधिकारी कौशांबी रहे महामाया राजकीय महाविद्यालय के अतिरिक्त भवंस मेहता पीजी कॉलेज ,महात्मा बुद्ध डिग्री कॉलेज ,बाबू सिंह डिग्री कॉलेज एवं कौशांबी डिग्री कॉलेज के छात्र - छात्राओं ने प्रतिभाग किया पोस्टर प्रतियोगिता में कृतिका पांडेय को प्रथम स्थान आयुषी केसरवानी को द्वितीय स्थान एवं शिवम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियंका सिंह को द्वितीय स्थान सबा परवीन को तृतीय स्थान ज्योति मिश्र को एवं  क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इकरा नाज़ को द्वितीय स्थान प्रिंस वर्मा को तथा तृतीय स्थान आयुषी जयसवाल को मिला पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में डॉक्टर रीता दयाल डॉक्टर अनिल कुमार तथा राजेंद्र भारतीय रहे ।  निबंध प्रतियोगिता में डॉ अजय कुमार, डॉ नीलम बाजपेई डॉ राहुल राय तथा क्विज प्रतियोगिता में डॉ अरविंद कुमार ,डॉक्टर नीरज कुमार सिंह डॉक्टर मोहम्मद आदिल निर्णायक की भूमिका में रहें।  इस कार्यक्रम में डॉ0 नीरज कुमार सिंह डॉ पवन कुमार कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस, डॉ अमित कुमार शुक्ल ,डॉ भावना केसरवानी ,डॉ रमेश चंद्र ,डॉ0 तरित  अग्रवाल आदि ने उक्त कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'