देश

national

नावन्तुक प्रभारी निरीक्षक के सामने थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री रोकने में बड़ी चुनौती

الاثنين، 7 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



साढूमल सहित क्षेत्र में थाने में पदस्थ सिपाही के संरक्षण में फलफूल रहा अवैध शराब का कारोबार

अवैध शराब कारोबारियों को थाने में पदस्थ एक सिपाही के कमरे में पार्टी करते हुए कई बार देखा गया 

कार्यवाही से डरता है पुलिस विभाग,साठगांठ चलता यह खेल।

ललितपुर। भले ही उत्तर प्रदेश में कच्ची एवं मिलावटी शराब से मौतें हो रही हो लेकिन जनपद ललितपुर के मडावरा क्षेत्र में अवैध शराब खुलेआम बेची जा रही है।जगह जगह परचून की दुकानों की तरह दुकाने चल रही है। इसमें पुलिस विभाग क्या अपनी कोई सांठगांठ की हुई है या फिर मामला कुछ और है। आखिर कार्यवाही से क्यों कतरा रहे हैं पुलिस और आबकारी विभाग नही उठाते कोई भी ठोस कदम। प्राप्त जानकारी के अनुसार मड़ावरा थाना क्षेत्र साढूमल,मानिकपुर,बुदनी मड़ावरा, रमेशरा,गढ़ौली कलां,सतवांसा में नहीं थम रही है अवैध शराब की बिक्री। एक तरफ शासन अवैध शराब बिक्री और शराब कारोबारियों पर नकेल कसकर अवैध शराबके धंधे को पूर्णरूप से बन्द कराने के लिए प्रदेशभर में अभियान चलाकर इनके विरुद्ध कार्यवाही करने के फरमान सुनता है। वही अगर ग्रामीणों की माने तो साढूमल सहित विभिन्न गांवों में थाने में पदस्थ एक सिपाही की मर्जी से अवैध शराब बेच रही है, क्योकि अवैध शराब कारोबारियों में शाम होते ही उक्त सिपाही के कमरे में पार्टी करते हुए देखा जाता है।जिससे शासन द्वारा किये जा रहे प्रयास विफल होते नजर आ रहा है ना तो अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगा पाई है और ना शराब कारोबारियों पर। क्षेत्र में नए-नए अवैध शराब दुकानदार पैदा होते नजर आ जा रहे है और धड़ल्ले से जगह-जगह अवैध शराब की बिक्री रफ्तार पकड़े हुए है। आबकारी व पुलिस विभाग की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई भी कार्यवाही नजर नहीं आ रही है। क्या अपनी आये बढ़ाने के चक्कर मे अवैध शराब बेचने से लेकर शराब दुकानदारों को खुली छूट दे रखी। अवैध कारोबारियों ने पुलिस से सांठगांठ कर अपने अवैध कारोबार की बढ़ोत्तरी करते हुए गॉवो की गली, मोहल्ले, होटलों, ढाबो व में खुलेआम शराब बिकवाई जा रही है।

वही शराब शौकीनों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में तो अबैध शराब चौबीसो धण्टे उपलब्ध रहती हैं ,अगर आप सोच रहे हैं कि पुलिस विभाग के अधिकारियों को जानकारी नही है तो यह गलत है क्योकि ग्रामीण आये दिन दूरभाष से हल्का इंचार्ज सहित प्रभारी निरीक्षक से शिकायत करते लेकिन उक्त अवैध दुकानदारो पर अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही की गई है। जिससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस की मिली भगत से सुबह से लेकर देर रात तक मोटरसाइकिल पर साबर सेल्समैन अबैध शराब की पेटी खुलेआम ले जाते दिखाई देते है लेकिन उन पर किसी प्रकार की कार्यवाही नही होती है। साथ ही आबकारी विभाग भी आँखे बंद कर सो रहा है, क्योकि शासन के आदेशो की अवहेलना करते हुए,अवैध शराब कारोबारियों पर कार्यवाही नही कर रहा है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'