इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में आगामी 10 नवम्बर को जनपद स्तरीय अनुश्रवण मूल्याकंन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में शासनादेश के अनुसार निराश्रित, बेसहारा की समस्या से निजात पाने के लिए जनपद में संचालित अस्थाई, स्थायी गौवंश आश्रय स्थलों पर संरक्षित किये जा रहे गौवंश के भरण-पोषण व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की जायेगी। यह जानकारी देते हुये मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय ने सम्बन्धित अधिकारियों से बैठक में उपस्थित होने का आह्वान किया है।

Today Warta