देश

national

युद्ध नशे के विरुद्ध चलाया गया अभियान

الثلاثاء، 15 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण मे बाल श्रम/बाल भिक्षावृत्ति एवं एक युद्ध नशे के विरुद्ध रोकधाम हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में ए.एच.टी.यू. टीम प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार, हैड कांस्टेविल लक्ष्मण सिंह एवं कांस्टेबल नीरज कुमार चौबे द्वारा बाजार, तुवन मंदिर, बस स्टैंड. रेलवे स्टेशन, श्रीबालाजी होटल, परासर होटल, ग्वाला जलपान गृह आदि विभिन्न स्थानों पर संयुक्त टीम के द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कोई बालभिक्षा, बालश्रम करते हुए नही पाया गया एवं बाजार के दुकानोंदारो को व होटल, ढावा के मालिकों को जन जागरूक किया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'