इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी तालबेहट इमरान अहमद के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों की धर-पकड़ अभियान के दौरान तालबेहट पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे शातिर बदमाशों को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि उप निरी.बाली सिंह, उप निरी. प्रवीण कुमार गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पूराकलां रोड पर महरावन माता मंदिर के पहले पुलिया के पास कुछ लोग छिपकर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन शातिर बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गये बदमाशों के नाम नया बस स्टेण्ड के पास कबीर नगर निवासी प्रिंस बुन्देला पुत्र शैलेन्द्र बुन्देला उर्फ मोहन राजा, मध्य प्रदेश के जिला उज्जैन क्षेत्र के थाना मण्डी के प्रकाश नगर गली नं.1 निवासी नीलेश खटाना पुत्र जीतेन्द्र खटाना एवं विशाल परिहार पुत्र प्रकाश परिहार बताये गये हैं। पकड़े गये बदमाशों के पास से पुलिस ने देशी तमंचा व कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस ने पकड़े गये शातिर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Today Warta