देश

national

पीएनबी आरसेटी द्वारा बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

الخميس، 17 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित पीएनबी ग्रामीण आरसेटी द्वारा ब्लाक बार के ग्राम छिल्ला के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्व-रोजगार से जोडऩे के उद्देश्य से बकरी पालन का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर निदेशक स्वाति वर्मा द्वारा मुख्य अतिथि पीएनबी मण्डल प्रमुख झाँसी राजेश कुमार जैन, विशिष्ठ अतिथि अग्रणी जिला प्रबंधक कुमार गौरव का स्वागत किया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को नव उद्यमिता के लिये शुभकामनाऐं देते हुए बैंक योजनाओं, बचत व उद्योग स्थापित करने के लिये संस्था से समय-समय पर मार्ग दर्शन लेने को कहा गया व स्व-रोजगार हेतु प्रेरित किया गया। अग्रणी जिला प्रबंधक कुमार गौरव द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को उन्होने कहा कि बकरी पालन एक ऐसा कार्य हैं जिसे कम लागत में शुरू किया जा सकता है एवं इसमें घाटे या नुकसान की सम्भावन नही के बराबर है। आरसेटी निदेशक स्वाति वर्मा द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को बकरी पालन का व्यवसाय अपने समूह की महिलाओं को एक साथ मिलकर कार्य करने को कहा आगे कार्य करने मे यदि आर्थिक परेशानी आये तो बैंक व समूह की मदद लेकर छोटे स्तर से कार्य को शुरू किया जाये। यदि दृढ़ निश्चय कर बकरी पालन का कार्य शुरू किया जाये तो उसमें अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन इन हाउस फैकल्टी आकांक्षा खरे ने किया उन्होने कहा कि बकरी गरीब की गाय होती है इसका दूध बहुत ही गुणकारी होता है और कई बीमारियों मे राम बाण का कार्य करता है।  प्रशिक्षण में जो भी सिखाया गया उसका सद्उपयोग अपने कार्य क्षेत्र में करना हैं। कार्यक्रम के अन्त में सभी प्रशिक्षाणर्थियों को प्रमाण-पत्र वितरण व शुभआशीष प्रदान किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टॉफ में कार्यालय सहायक नंद किशोर, सुनील कुमार, राजीव रैकवार उपस्थित रहें।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'