इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। विश्व मत्स्य दिवस (मत्स्यिकी दिवस) के अवसर पर मत्स्य विभाग ललितपुर में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत ट्रेनिंग एवं कैपेसिटी बिल्डिंग के एक दिवसीय वर्कशॉप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी व पंगेशियम मत्स्य पालन से संबंधित समस्त जानकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सहायक निदेशक मत्स्य ललितपुर कौशलेंद्र प्रताप (मत्स्य विकास अधिकारी) द्वारा विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष महेश रैकवार (हरपुरा) द्वारा की गई एवं कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार मत्स्य निरीक्षक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों समाज बंधु उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रुप से पीयूष रैकवार, मुकेश घुसयाना, भीकम करमई, हरगोविंद मास्टर, द्वारका प्रसाद जाखलौन, संतोष एड., कुलदीप रैकवार बरियापुरा, राज रैकवार सपन एवं रितिक रैकवार झरकौन आदि सैकड़ों समाज बंधुओं के साथ साथ मत्स्य कार्यालय के अधिकारीगण व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Today Warta