देश

national

बच्चो के प्रिय थे नेहरूजी,तेरा में मनाया गया बाल दिवस

الاثنين، 14 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय तेरा में वच्चो द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के बालकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। बच्चो को संबोधित करते हुए भगवत सिंह बैस ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी का जन्म 14 नवम्बर 1889 को प्रयागराज में हुआ था। इनके पिताजी का नाम मोतीलाल नेहरू था। माताजी का नाम स्वरूपरानी नेहरू था। इन्होंने प्रारंभिक परीक्षा इंग्लैंड में प्राप्त की। इनका मन राजनीति में अधिक लगता था। अतएव गांधीजी द्वारा स्वतंत्रता के लिए चलाए जा रहे असहयोग आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देश को स्वतंत्रता मिलने पर यह पहले प्रधानमंत्री बने। नेहरूजी बच्चो से ज्यादा प्रेम करते थे। अतएव इनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाते है। आज कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भगवत सिंह बैस, प्राची चौरसिया, अरविंद सिंह, शिवनारायण, रानी, सरोज, हरवाई, महेश पाल, बिन्दे अहिरवार आदि उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'