इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुये विद्युत विभाग पर तानाशाही करने और उपभोक्ताओं के साथ दुव्र्यवहार किये जाने के गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के विद्युत मीटर में गैरकानूनी तरीके से स्वयं छेड़छाड़ कर उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया जा रहा है, तो वहीं मीटर रीडिंग में भी धांधली करते हुये उपभोक्ताओं को उल्टे-सीधे बिल थमाये जा रहे हैं। यह भी आरोप लगाया कि शिकायत किये जाने पर भी अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों पर कार्यवाही न करते हुये विभागीय कर्मचारी को संरक्षण देकर अनियमित्तायें भी बरत रहे हैं। ऐसी तमाम प्रकार की समस्याओं को लेकर जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल 11 नवम्बर को सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व ऊर्जा मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपेंगे। उन्होंने सभी व्यापारी नेताओं से आह्वान किया है कि वह एकजुट होकर विद्युत विभाग की लापरवाहियां, भ्रष्टाचार और अनियमित्ताओं के खिलाफ उठायी गयी आवाज को मुखर बनायें।

Today Warta