देश

national

जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल वीर की छात्रा ने फहराया जीत का परचम

الجمعة، 25 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

बानपुर - जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 22, 23,और 24 नवम्बर को स्टेडियम ललितपुर में आयोजित की गई जिसमें राजकीय हाई स्कूल वीर की छात्रा क्रान्ति देवी जनपद चैंपियन बनी। 800 मी0, 1500 मी0 3000 मी0 में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप हासिल की ।इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ललितपुर, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने मेडल देकर सम्मानित किया।वही विद्यालय के प्रधानाचार्य जलील खान ने छात्रा को एक ट्रेक सूट, टीशर्ट, पेंट, शूज देकर सम्मानित किया व विद्यालय परिवार ने सभी शिक्षकों ने छात्रा को सम्मानित किया । इसी तरह विद्यालय के छात्र देवराजा परमार ने भी 3000 मी0 दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।ये छात्र और छात्रा 28, 29, 30 नवम्बर को मण्डलीय प्रतियोगिता  उरई(जालौन) में प्रतिभाग करेंगे ।

वहीं आपको बता दें कि पूर्व में भी विद्यालय के नौनिहालों ने प्रधानाचार्य जलील खान के नेतृत्व में 66 वी प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता दिनांक 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2022 तक बरेली मण्डल में आयोजित हुई जिसमें राजकीय हाई स्कूल वीर की छात्राओं ने प्रतिभाग किया, चित्रकूट मण्डल को हराया तथा प्रयागराज मण्डल से 23-25 से हार गई ।टीम में कु0 लक्ष्मी, महक, निकिता, चाँदनी, रवीना देवी, खुशबू देवी, ने शानदार खेल दिखाया तथा जनपद के नाम रोशन किया । इस अवसर पर बच्चों को प्रेरित करने बालों में  राजा प्रधुम्न सिंह,अलीशा पठान,अरविन्द सिंह,भगवान दास,थोवनदास,मनमोहन की भूमिका सराहनीय रही।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'