देश

national

लकड़ी माफियाओं पर वन विभाग ने कसा शिकंजा

الاثنين، 7 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



वन विभाग से तहरीर मिलने के 3 दिन बाद भी मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने बेखौफ लकड़ी माफिया पर नहीं दर्ज किया मुकदमा

कौशांबी जनपद मुख्यालय मंझनपुर के जिला अधिकारी आवास के सामने की सड़क पर ग्राम पंचायत बबुरा के जल निगम कार्यालय के पास बीते दिनों बेखौफ लकड़ी माफियाओं ने 16 हरे पेड़ काट दिए थे पेड़ काटने के बाद लकड़ी माफिया लकड़ियों को उठा ले गए थे मामले की जानकारी वन विभाग मंझनपुर रेंज के रेंजर दारा सिंह को हुई तो उन्होंने वन दरोगा सुलवन्त मिश्रा को मामले की जांच करने का निर्देश दिया रेंजर के निर्देश पर वन दरोगा ने हरे पेड़ों की कटान की जानकारी करने मौके पर पहुंचे और मौके पर मौजूद लोगों से उन्होंने पूछताछ की जांच के दौरान मालूम हुआ कि एक सप्ताह पूर्व मंझनपुर कस्बे के चर्चित लकड़ी माफिया ने हरे पेड़ काट दिए हैं यह लकड़ी माफिया बीते तीन दशक से हरे पेड़ों की कटान में अवैध तरीके से लिप्त है जिस पर वन दरोगा ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है मंझनपुर कोतवाली पुलिस को वन दरोगा ने तहरीर देकर लकड़ी माफिया और पेड़ को कटवाने वाले पेड़ मालिक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है वन विभाग की कार्यवाही होते देख लकड़ी माफिया परेशान दिखाई पड़ रहा है वन विभाग से तहरीर मिलने के 3 दिन बाद भी मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने बेखौफ लकड़ी माफिया पर मुकदमा नहीं दर्ज किया है

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'