देश

national

बिरधा में विधिक शिविर सम्पन्न

الأربعاء، 9 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशन व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर के द्वारा नामित पैनल लॉयर शेर सिंह यादव एडवोकेट के द्वारा ग्राम पंचायत बिरधा में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को नालसा द्वारा चलाई जा रही विधिक जानकारियां दी गई और पैंपलेट भी बांटे गए। यह भी बताया गया कि नालसा का मुख्य उद्देश है कि कोई भी गरीब न्याय से वंचित नहीं रहे, अर्थात सबके लिए न्याय मिलना चाहिए। इसी क्रम में लोगों को घर-घर जाकर व शिविर तथा चौपाल के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है और बताया जा रहा है कि यदि कोई निर्धन व्यक्ति है और वह कानूनी सहायता चाहता है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर से संपर्क कर विधिक सहायता निशुल्क प्राप्त कर सकता है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'