देश

national

मां देखती रही बेटे को जबड़े में दबाकर उठा ले गया तेंदुआ

الجمعة، 25 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



सीधी। संजय टाइगर रिजर्व एरिया के वन परिक्षेत्र पोड़ी चंदनिया टोला में जंगली तेंदुआ एक मासूम को जबड़े में दबाकर उठा ले गया। करीब 200 मीटर दूर पर मृत अवस्था में शव मिला है। घटना की जानकारी लगते ही संजय टाइगर रिजर्व का अमला मौके पर पहुंच गया। शव का पंचनामा तैयार कर लिया गया है। सुबह पीएम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है।गुरुवार की शाम करीब 7 बजे विष्णु सिंह गोड अपने स्वजन के साथ धान की गहाई के बाद धान को घर पहुंचाने चला गया था। खलिहान में उसकी पत्नी और 7 वर्षीय बेटा संतोष सिंह रहे। शाम का वक्त था चारों ओर अंधेरा छाया हुआ था। दूर-दूर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। खलिहान में मां काम कर रही थी बेटा भी पीछे लगा हुआ था। अचानक तेंदुआ आया और संतोष को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर भागने लगा। मां जब तक देख पाती तब तक काफी देर हो चुकी थी। खलिहान से करीब 5 मीटर दूर तेंदुआ के जबड़े में बेटे को देख मां हल्ला गुहार करने लगी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। तेंदुआ का ग्रामीणों ने पीछा किया ऐसे में वह करीब 200 मीटर दूर जाकर संतोष को छोड़कर भाग गया। गंभीर रूप से घायल संतोष की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पहुंची संजय टाइगर रिजर्व की टीम

घटना की जानकारी लगते ही संजय टाइगर रिजर्व का दल मौके पर पहुंच गया। तेंदुआ का ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह तब तक शव को छोड़कर जंगल की ओर भाग चुका था।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'