देश

national

अफ्रीकन स्वाइन फ्लू संक्रमित क्षेत्र में आज फिर दो सूकरों को इंजेक्शन लगाकर मारा_

الخميس، 10 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



कटनी। शहर के दो वार्ड में सूकरों में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद शासन की गाइड लाइन के अनुसार मर्सी किलिंग का कार्य पशु चिकित्सा विभाग की टीम कर रही है बुधवार से सूकरों को मारने का कार्य शुरू किया गया जिसमे पहले दिन 5 सूकरों को दया मृत्यु दी गई थी गुरुवार को पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने वार्ड क्रमांक 30 के भट्टा मोहल्ला में दो सूकरों को मारने का कार्य किया पशु चिकित्सक डॉ गायत्री राज की अगुवाई में टीम ने पशु पालकों के सहयोग से दो सूकरों को पहले बेहोश की फिर लंबी निडिल के जरिए उनके दिल का पास तक केमिकल पहुंचा कर दया मृत्यु दी। दूसरी टीम वार्ड क्रमांक 18 की प्रेमनगर बस्ती पहुची थी जहां पर समाज के किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के कारण मर्सी किलिंग का कार्य नही किया जा सका और टीम वापस लौट आई। जबलपुर के विशेषज्ञों की निगरानी में बुधवार शाम से अफ्रीकन स्वाइन फ्लू से संक्रमित जोन के सूकरों को मानवीय तरीके से मारने का काम पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने शुरू किया। सूकर मालिकों से चर्चा के बाद टीम के चिकित्सकों ने सूकरों को पहले बेहोश किया और उसके बाद केमिकल उनकी नसों में पहुंचाया गया। कुछ देर में उनकी मृत्यु हो गई और उन्हें नगर निगम के सहयोग से शहर के बाहर गाइडलाइन के अनुसार दफनाया गया।

टीम ने पहले दिन दोनों वार्ड में पांच सूकरों को मारने का काम किया। इसके साथ ही पालकों को मुआवजा देने के लिए सूकरों का वजन भी कराया गया है। मर्सी किलिंग अभियान के दौरान पुलिस बल भी मौजूद था। शहर के वार्ड 18 व 30 में सूकरों में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद दोनों वार्ड में संक्रमित जोन बनाए गए थे और सर्वे कार्य कराया गया था, जिसमें 115 जीवित सूकर मिले थे। इसके अलावा शहर में 97 सूकर मृत भी मिल चुके हैं। मर्सी किलिंग के लिए जबलपुर संभागीय पशु अनुसंधान लैब के विशेषज्ञ डा. पीके सोलंकी, डा. एसके विश्वकर्मा को बुलाया गया था। प्रभारी उपसंचालक डा. आरके सिंह की मौजूदगी में जबलपुर से आए विशेषज्ञों ने सबसे पहले वार्ड 30 में कटनी पशु चिकित्सा विभाग की टीम को एक सूकर की मर्सी किलिंग कर प्रक्रिया समझाई और उसके बाद वार्ड 30 में ही तीन अन्य सूकरों को मारने का काम टीम ने किया। देर शाम वार्ड 18 में पहुंची टीम ने एक सूकर को मानवीय मृत्यु दी। गुरुवार से कटनी के चिकित्सकों की टीम दोनों वार्डों में मर्सी किलिंग अभियान चलाएगी और संक्रमित जोन में चिन्हित किए गए जीवित सूकरों में से शेष बचे 110 सूकरों को मारने का काम किया जाएगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'