देश

national

शराब पिलाने से मना करने पर जानलेवा हमला

الجمعة، 25 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



पन्ना। शराब के लिए शराबी किस हद तक पहुंच सकता है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। ऐसा ही मामला पन्ना कोतवाली अंतर्गत ग्राम बिल्खुरा का सामने आया है जहां शराब पी रहे चाचा-भजीजे से जब एक तीसरे शराबी ने शराब की मांग की तो उन्होंने इंकार कर दिया। इस बात को तीसरा शराबी बर्दाश्त नहीं कर सका और अपने घर से लाठी उठा लाया और शराब पी रहे व खाना खा रहे चाचा-भतीजे पर हमला कर दिया।घायलों को जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में घायल रामकुमार आदिवासी पिता रामेश्वर आदिवासी 35 वर्ष निवासी ठाकुर खोड़ा ग्राम बिलखुरा ने बताया कि वह अपने घर के सामने अपने चाचा मदारी गौंड़ के साथ खाना खा रहा था और शराब पी रहा था तभी सुरेंदी गौंड़ पहुंच गया और शराब पिलाने के लिए बोलने लगा। मैंने यह कहा कि यह तो पैसे में आती है खुद खरीद कर पी लो। जिससे वह चला गया और कुछ देर बाद लाठी लेकर आया और पीछे से सिर पर हमला कर दिया कुछ लाठियां हाथ में व भुजा में भी मारी जिससे वह और चाचा मदारी गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके बाद परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। दोनों को जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया गया। रामकुमार के सिर में गंभीर चोट होने की वजह से 10 टांके लगे हैं, मदारी को भी काफी चोट लगी है। दोनों का इलाज जारी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'