देश

national

दर्दनाक सड़क हादसा: किश्तवाड़ में खाई में गिरी कार, आठ की मौत

الأربعاء، 16 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



किश्तवाड़।जम्मू मंडल के किश्तवाड़ जिले के मारवाह इलाके में हुए एक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि किश्तवाड़ जिले के मारवाह के राचल इलाके में कार के खाई में गिर जाने से चार महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ड्राइवर भी शामिल है। सभी मारवाह के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि सभी आठ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान चुंजोर मार्च के मोहम्मद अमीन शेख, नोवापाची मारवाह के उमेर गनी शाह (ड्राइवर), कादरना मारवाह के मोहम्मद इरफान हजाम, थचना मरवाह के अफाक अहमद हजाम, अंजेर मारवाह के सफूरा बानो, मुजामिला बानो और आसिया बानो के रूप में हुई है, जबकि एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा- हादसे को सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं

हादसे के बाद जम्मू कश्मीर के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने दुख जताया है। उन्होंने करते हुए लिखा कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के मारवाह, अलसियार रोड पर हुए सड़क हादसे के बारे में सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं, जिसमें 8 लोगों की मौत गई। दिवंगत आत्माओं को शांति मिले। शोक संतृप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह हादसे पर जताया दुख, हर संभव मदद का दिया भरोसा

हादसे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। जितेंद्र सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अभी-अभी मारवाह क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण टाटा सूमो सड़क दुर्घटना की खबर मिलने के बाद डीसी किश्तवाड़ डॉ. देवांश यादव से बात हुई। आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, अन्य लोगों की बरामदगी के लिए बचाव कार्य जारी है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है, आगे भी मदद की जा रही है। जरूरत भी उपलब्ध कराई जाएगी। शोक संतृप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'