देश

national

अल्ट्रा-साउंड सेंटरों की सिटी मजिस्ट्रेट ने की जांच, मरीजों से पूछताछ कर जांची व्यवस्था

الأربعاء، 16 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। शुक्लागंज में कई अल्ट्रा साउंट सेंटर और पैथोलॉजी संचालित हैं। उनकी हकीकत देखने के लिये उन्नाव डीएम अपूर्वा दुबे के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट टीम के साथ पहुंची। जहां उन्होंने कई सेंटर में जाकर हकीकत देखते हुये संचालकों से पूछताछ की। जानकारी होने पर कई केन्द्र संचालकों में हड़कंप मच गया। उन्नाव डीएम के निर्देश पर दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट विजेता व जिला कुष्ठ रोग अधिकारी टीम के साथ नगर पहुंचे। जहां टीम ने शुक्लागंज में संचालित कई अल्ट्रा साउंड केन्द्र और पैथोलॉजी का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने संचालकों से लाइसेंस भी देखा। इसके साथ ही कई रिकॉर्डों की गहनता से जांच पड़ताल की। केन्द्र में मौजूद मरीजों से पूछताछ की और मशीनों की हकीकत देखी। टीम को देखकर चिकित्सकों के साथ मरीजों में भी अफरातफरी मच गई। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने संचालकों से भी पूछताछ की। छापेमारी से अन्य केन्द्र संचालकों में हड़कंप मच गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि छापेमारी में कोई अवैध कार्य नहीं मिला है। रिकार्ड भी क्लीनिकों के दुरुस्त पाए गए हैं। हालांकि इसके बाद भी चेतावनी दी गई है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपेंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'