देश

national

सांसद साक्षी महाराज की अध्यक्षता में हुई बैठक जिला सतर्कता एवं समन्वय समिति दिशा की हुई बैठक

السبت، 26 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कांग्रेस की यात्रा भारत जोड़ो नहीं भारत तोड़ो है। उन्नाव में जिला निगरानी समिति की बैठक के दौरान उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेश की भारत जोड़ो यात्रा पर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि भारत कन्याकुमारी से कश्मीर तक एक है यात्रा की शुरुआत के दौरान कन्याकुमारी में विवेकानंद के मूर्ति पर जो पुष्प माला चढ़ा ना सके वह भारत जोड़ने की बात कैसे कर सकते हैं उन्होंने कहा कांग्रेस की याद यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप है और यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं भारत तोड़ो यात्रा है। गुजरात चुनाव के मामले पर उन्होंने कहा गुजरात में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को पूरा देश देख रहा है जिसका असर गुजरात चुनाव में भी दिखाई देगा। उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने दिल्ली साक्षी मर्डर पर ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा की वैसी सही कह रहे हैं इस घटना को धर्म से जोड़कर नहीं देखना चाहिए और आरोपी को एनकाउंटर के दौरान सूअर की चर्बी डालकर आग लगा देनी चाहिए।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'