देश

national

अरबों खर्च के बावजूद एक अदद शौचालय से महरूम प्रयागराज माघ मेला

الجمعة، 16 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने प्रयागराज माघ मेला का ज्वलंत मुद्दा उठाया

लालापुर प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने आज दिनांक 15 दिसंबर को डीएम प्रयागराज के नाम एडीएम सिटी को स्वच्छता अभियान का ज्ञापन देकर स्वच्छ भारत मिशन पर बड़ा सवाल उठाया है।  जानकारी के अनुसार एनएचआरसीसीबी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने कहा कि भारत सरकार द्वारा अरबों रुपए स्वच्छता अभियान में खर्च करने के बावजूद प्रयागराज माघ मेला के नैनी क्षेत्र में पुराने यमुना पुल से लेकर के सोमेश्वर महादेव अरैल होते हुए डीपीएस तक आज तक एक भी शौचालय नहीं बनवाया है और महिलाओं को वस्त्र बदलने की कोई जगह नहीं है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कम से कम एक शौचालय बनना जरूरी है जिससे आम जनमानस  श्रद्धालुओं व महिलाओं की परेशानियों को देखते हुए यही हमारी मांग है और उम्मीद करते हैं की सरकार तक हमारी बातें अवश्य पहुंचेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अगर नहीं बना तो हम हाई कोर्ट की शरण में जाएंगे और जनहित इस मुद्दे को जरूर हल करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के मौजूद अधिकारीगण उपस्थित थे जिसमें  आर के पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष, फैजान रजा वाइस प्रेसिडेंट, अभिषेक गुप्ता राष्ट्रीय मीडिया ऑफिसर, शाहबाज अंसारी स्टेट मीडिया ऑफिसर, डाक्टर शमशाद, डॉक्टर अंकित सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'