देश

national

ट्रेन में चेन पुलिंग करने वालोंं पर रेलवे ने कसा शिकंजा

الجمعة، 16 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



जंक्शन पर अवैध वेंडरों पर भी हुई कार्रवाई

प्रयागराज। चलती ट्रेन में बिना किसी कारण के चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकने वालों पर रेलवे की ओर से शिकंजा कसा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर ट्रेनों में और स्टेशनों पर अवैध रूप से सामान बेचने वालों पर भी रेलवे सख्त रवैया अपना रहा है। ऐसे लोगों से बीते आठ माह में 49 लाख रुपए का जुर्माना रेलवे ने वसूला है। अप्रैल से नवंबर के तक ऐसे 3725 लोगों को चिह्नित कर उनके जुर्माना लिया गया। इसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसके बावजूद भी इस पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। बिना उचित कारण चेन खीचने वाले लोगों पर कार्यवाही करते हुए प्रयागराज जंक्शन से 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रयागराज मंडल में अवैध वेंडरों तथा ओवर चार्जिंग की घटनाओं की रोकथाम के लिए मंडल द्वारा लगातार सभी स्टेशनों पर कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान बीते आठ में कुल 2552 अवैध वेंडरों के खिलाफ प्रकरण पंजीकृत किए गए तथा उनसे जुर्माना स्वरूप 36,11,004 वसूल किए।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'