देश

national

कनक नर्सिंग होम बारा में निःशुल्क प्रसूति एवं स्त्री रोग परामर्श शिविर

الجمعة، 23 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राजेंद्र प्रसाद मिश्र

बारा क्षेत्रवासियों की माँग पर बारा के कनक नर्सिंग होम में रविवार 25 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक निःशुल्क प्रसूति एवं स्त्री रोग परामर्श शिविर आयोजित किया गया है।जिसमें प्रयागराज शहर की सुप्रतिष्ठित ख्यातिप्राप्त डॉ ममता त्रिपाठी (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) द्वारा सुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन की जाँच भी पूर्णतया निःशुल्क होगी।इसके अलावा अन्य प्रकार की जांचों एवं दवाइयों पर भी 20 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। डॉ ममता त्रिपाठी द्वारा निःसंतान हेतु परामर्श, बार बार गर्भपात हो जाना,मासिक धर्म सम्बन्धी समस्याओं, बच्चेदानी एवं अंडाशय की गांठ रसौली से सम्बंधित परेशानी व ऑपरेशन, छाती की गांठ,सफेद पानी आना आदि समस्याओं का समाधान निःशुल्क कराया जायेगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए कनक नर्सिंग होम के चिकित्सकों व डॉ एस के पाल द्वारा दी गई है। डॉ पाल द्वारा पेशाब खुलकर न होना या बार बार होना,पेशाब में जलन होना,शरीर में सूजन,भूख कम लगना, कमजोरी, सांस फूलना,ब्लड प्रेशर, डाइबिटीज, स्किन की समस्या, टाइफाइड बुखार, डेंगू बुखार और चिकनगुनिया का इलाज एवं उचित परामर्श भी दिया जायेगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'