देश

national

प्रयागराज में डिवाइडर से टकराकर पलटा पपीतों से भरा ट्रक

الاثنين، 26 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



प्रयागराज। शहर में  सुबह पपीतों से भरा ट्रक पोंघुट पुल के पास डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर पलट गया घटना।  हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन घंटों तक वहां ट्रैफिक जाम लगा रहा।बताया जा रहा है कि ट्रक कानपुर से मुंडेरा मंडी जा रहा था। तभी रास्ते में कोहरे के कारण ड्राइवर डिवाइडर से टकराकर गाड़ी पर संतुलन खो बैठा और ट्रक डिवाइडर से जा टकराया। इसके बाद वह बीच सड़क पर ही पलट गया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को बीच सड़क से हटाने का काम जारी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'