देश

national

वृद्धाश्रम में धूमधाम से मनाई गई डा0 अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस

الثلاثاء، 6 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। मुख्यालय मंझनपुर के ओसा स्थित वृद्धाश्रम में बाबा साहब डा0 भीमराव अंबेडकर के 66वीं पुण्यतिथि पर वृद्ध आश्रम संचालक आलोक राय ने वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ परिनिर्वाण दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर आश्रम के सभी बुजुर्गो ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि करते हुए महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया। आश्रम संचालक आलोक राय ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के लिए समाजिक समानता दिलाने के लिए संघर्ष के प्रतीक व संविधान निमार्ता अंबेडकर जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई, सभी ने हाथ जोड़कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'