देश

national

गलत पाए जाने पर होगी विभागीय कार्रवाई : अधिशाषी अधिकारी

الاثنين، 26 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। सोसल मीडिया में नगर पंचायत अजुहा कार्यालय को रविवार के दिन  कर्मी द्वारा ताला तोड़कर खोले जाने पर हुई वायरल फोटो और तथ्यों को देखते हुए अधिशासी अधिकारी अजुहा सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि छुट्टी के दिन  कार्यालय खोलकर किसी कार्य को अंजाम देना गलत है। ईओ अजुहा ने बताया  प्रधान लिपिक को निर्देशित किया गया है,कि अपने अधीनस्थ सभी कर्मी दो दिन के अंदर सभी अभिलेख चेक करें,यदि किसी अभिलेख में छेड़छाड़, हेराफेरी हुई होगी तो रविवार के दिन नगर पंचायत कार्यालय खुलवाने वाले नायब मोहर्रिर के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रधान लिपिक साकेत चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया इसके पहले भी उक्त नायब मोहर्रिर कार्यालय कार्यों हेतु अवकाश के दिन भी ताला खुलवाता रहा है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'