देश

national

जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचकर बस दुर्घटना में घायल बच्चों का जाना हाल

السبت، 17 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



घायल बच्चों का बेहतर से बेहतर उपचार सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश

प्रयागराज। जौनपुर के क्रांति देवी पब्लिक स्कूल के बच्चों को लेकर प्रयागराज आ रही टूरिस्ट बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर घायल बच्चों को तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचकर वहां पर भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वहां के चिकित्सकों को घायल बच्चों का बेहतर से बेहतर इलाज किए जाने के लिए कहा है। बस में अध्यापक सहित लगभग कुल 21 बच्चे बैठे थे, जिनमें से दो बच्चे अनुराग उम्र 16 वर्ष तथा अंकित उम्र 17 वर्ष की मृत्यु हो गयी है। इसके अलावा 3 बच्चों को गम्भीर चोटे आयीं है। शेष बच्चों को मामूली चोटे लगी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'