राजीव कुमार जैन रानू
जिम्मेदारों की उदासीनता से ग्रामीण परेशान, शीघ्र समस्या के निराकरण की मांग
ललितपुर। विकासखंड बार के ग्राम सूरीकला में गांव की सड़कें गंदगी से बजबजा रहीं हैं। जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की लेकिन फिर हालात में सुधार नहीं हो रहा है। गांव की सड़कों पर नाली का पानी भरा होने से राहगीरों को निकलने में परेशानी होती हैं। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे निकलते हैं तो उनकी यूनिफार्म गंदी हो जाती है और सुबह से ग्रामीण मंदिर जाते हैं तो नाली के पानी से उनके कपड़े गंदे हो जाते हैं। ऐसे में लोग काफी परेशान हैं। बीते दिनों गांव के ही निवासी जितेंद्र कुमार ने उक्त कीचड़ और गंदगी की समस्या की शिकायत आई. जी. आर. एस. के माध्यम से मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। लेकिन जिले के उदासीन जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा फर्जी आख्या देकर मामले को रफादफा कर दिया। लेकिन मौके पर वास्तविक स्थिति यह है कि पूरी सड़क पर नालियों का पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के सफाईकर्मियों द्वारा नालियों की सफाई नहीं की जाती है। जिससे नाली के गंदे पानी से बीच सड़क पर कीचड़ फैला रहता है और कीचड़ से मच्छर पनप रहे हैं एवं मच्छरों के कारण लोग बीमार भी हो रहे हैं। ग्रामीणों ने ग्राम सूरीकला में शीघ्र सफाई कराने की मांग की है।

Today Warta