देश

national

रोजगार मेले में 92 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

الاثنين، 5 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा ग्राम पनारी स्थित एक महाविद्यालय में दिवसीय रोजगार मेला एवं कॅरियर कॉउन्सिलिंग का आयोजन किया गया। रोजगार मेले व कॅरियर कॉउन्सिलिंग का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वल एवं सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। मेले में देश, प्रदेश की विभिन्न कम्पनियो ने प्रतिभाग किया। उक्त मेले में 184 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया व साक्षात्कार उपरांत 92 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। साथ ही 83 छात्र-छात्राओं को कॅरियर कॉउन्सिलिंग के माध्यम से मार्गदर्शन दिया गया। कॅरियर कॉउन्सिलिंग में प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी आकांक्षा यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जीआईसी प्रधानाचार्य अरुण बाबू शर्मा, महाविद्यालय प्राचार्य डा.महेश कुमार द्वारा अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु उचित मार्गदर्शन देते हुये उनको प्रोत्साहित किया गया। अन्त में महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों एवं नियोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एचओडी (कृषि शिक्षा) बी.एल.साहू द्वारा किया गया। साथ मे जिला सेवायोजन कार्यालय के नरेन्द्र वर्मा, भूपेन्द्र कुमार, हेमन्त वर्मा व श्याम सुन्दर कुशवाहा उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'