देश

national

लीगल एवेयरनेस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

السبت، 24 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के तत्वाधान में महिलाओं से संबंधित लीगल एवेयरनेस प्रोग्राम किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेराज अहमद, सिविल जज (सी.डि.), तहसीलदार सदर श्याममणि त्रिपाठी, जिला प्रोवेशन अधिकारी नन्दलाल, रिसोर्स पर्सन संगीता जायसवाल, रिसोर्स पर्सन प्रीति शुक्ला एवं संबंधित विभागों और लॉ कॉलेज से आयी महिलायें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्तागण जनपद न्यायाधीश चन्द्रोदय कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेराज अहमद, तहसीलदार सदर श्याममणि त्रिपाठी, जिला प्रोवेशन अधिकारी नन्दलाल, रिसोर्स पर्सन संगीता जायसवाल, रिसोर्स पर्सन प्रीति शुक्ला द्वारा महिलाओं को पॉक्सो अधिनियम एवं पीडि़त क्षतिपूर्ति योजना के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी और महिला कल्याण विभाग की विभिन्न प्रकार की योजनाओं के संबंध में महिलाओं को विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध करायी गयी। शिविर का संचालन एवं सभी उपस्थित जनों का आभार बृजमोहन संज्ञा द्वारा प्रकट किया गया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारीअभिषेक कुमार अवस्थी एवं अन्य अधिकारीगण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कर्मचारीगण व अन्य प्रोफेसर, विधि छात्र-छात्रायें उपस्थित रहें।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'