राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। शीत लहर प्रबंधन को ध्यान में रखते हुये भारतीय रेडक्रास सोसाईटी शाखा ललितपुर की महत्वपूर्ण बैठक अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें प्रमुख ऐजेण्डा बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन आरती सिंह आपदा विशेषज्ञ द्वारा किया गया। बैठक में निम्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुये अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) द्वारा रेडक्रास सोसायटी को मजबूत एवं विस्तार करने हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों, डाक्टर्स व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को जोडऩे हेतु कहा गया जिससे असहाय, गरीब, बेसहारा जनसमुदाय को व आपदाग्रस्त लोगों की सहायता की जा सके। रेडक्रास सोशाईटी के मुख्य सचिव एस.पी. पाठक द्वारा सोशाईटी में विस्तार हेतु कहा गया एवं ग्राम स्तर पर रेडक्रास सोशाईटी विस्तार पर चर्चा की गई ताकि जनहित के कार्यो पर गतिशीलता प्रदान की जा सके। अपर जिलाधिकारी द्वारा अगली बैठक जिलाधिकारी और विधायक के निर्देशन में प्रस्तावित की जाय जोकि रेडक्रास सोशाईटी विस्तार सहायक सिद्ध होगी। इसी क्रम में रेडक्रास सोशाईटी की बैठक में एस.पी. पाठक मुख्य सचिव रेडक्रास सोशाईटी ने उपस्थित सभी सदस्यो का आभार व्यक्त किया।

Today Warta