देश

national

आओ जाने अपना भारत मैहर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल रहे आयुषी और श्लोक

الأحد، 25 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



सतना मैहर। नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपरा से अवगत कराने के उद्देश्य से आओ जाने अपना भारत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई जिसमे नगर की विभिन्न संस्थाओं से सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए उक्त प्रतियोगिता दो ग्रुप में जूनियर और सीनियर में आयोजित की गई थी जिसमे पृथक पृथक प्रथम द्वितीय तृतीय और सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए।परीक्षा पश्चात गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि रिटायर्ड शिक्षक रामनरेश तिवारी रहे जबकि अध्यक्षता सीकैट कंप्यूटर कॉलेज के संचालक घनश्याम दास रस्तोगी ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ ब्रजेंद्र निगम , रज्जब अली उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश अग्रवाल ने करते हुए अतिथियों का परिचय एवं स्वागत कराया। अतिथि उद्बोधन के पश्चात पुरस्कार वितरित किए गए जिसमे जूनियर ग्रुप में ब्लू बेल्स स्कूल की छात्रा आयुषी कुमारी ने प्रथम , पियूष तिवारी ने द्वितीय मिनीलैंड स्कूल के छात्र शिखर सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया सांत्वना पुरस्कार मिनीलैंड स्कूल के सिद्धार्थ सिंह, ब्लू बेल्स स्कूल के ध्रुवी पाण्डेय, नेहरू सेंचुरी के आलोक सेन ने प्राप्त किया जबकि सीनियर ग्रुप में गुरुनानक स्कूल के श्लोक द्विवेदी ने प्रथम, विवेकानंद स्कूल के छात्र दिनेश त्रिपाठी ने द्वितीय, ब्लू बेल्स स्कूल की छात्रा रक्षा तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉलेज के आनंद श्रीवास्तव, हिमांशु रस्तोगी,पुष्पराज कुशवाहा, संकल्प परिवार से आरिफ मंसूरी,अजय दुबे,सूर्यकांत द्विवेदी, रविन्द्र अग्रवाल,दीपक अग्रवाल, इस्लाम अहमद, आदिल खान,जवाहर संतानी,रविन्द्र सिंह मंजू सर,बद्री पाठक, अभिषेक सिंह, मनोज मिश्र, सूर्यकांत द्विवेदी शिक्षक पहाड़ीशैलेश तिवारी, किरण देवी, नीलकंठ विद्यालय,मणिराज सिंह,श्रद्धा सरस्वती स्कूल नफीस खान,अनिल त्रिपाठी, जितेंद्र द्विवेदी,मुस्कान चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'