देश

national

लावारिस हालत में मिली बाइक,जांच में जुटी पुलिस

السبت، 24 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राजकुमार सरोज

सिराथू,कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुरुकुल विद्यालय के पास लावारिस हालत में एक मोटरसाइकिल पड़ी मिली। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है की सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुरुकुल विद्यालय के पीछे झाड़ी में शनिवार की सुबह एक बाइक पड़ी मिली लोगों ने देखा तो मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मौके पर पड़ताल कर जांच पड़ताल की लेकिन पता नहीं चल सका इसके बाद पुलिस बाइक को थाने ले आई। थानाध्यक्ष सैनी भुवनेश कुमार चैबे ने बताया की बाइक में लगी प्लेट में गाड़ी नंबर लिखा ना होने के चलते चेचिस नंबर के आधार पर वाहन मालिक की तलाश की जा रही है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'