धनजंय सिंह
चायल,कौशाम्बी। पिपरी पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र से बालू का अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन कर कर रहे दो ट्रैक्टरों को सीज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा है। पिपरी थाना क्षेत्र के यमुना घाटों पर इस समय बालू का अवैध खनन हो रहा है। बुधवार को बालू का अवैध खनन परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर को पकड़ कर सीज किया है। पुलिस टीम को चालक के पास से कोई रवन्ना नहीं मिला है। सूचना पर पहुंचे खनन और आरटीओ महेंद्र कुमार पाण्डेय ने दोनो ट्रैक्टरों को सीज की कार्रवाई करते हुए चालक लक्ष्मीकांत दिवाकर चकपिंहा सरायअकिल और मखऊपुर गांव निवासी कुलदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Today Warta