देश

national

सीडीओ ने की जिला शिक्षा व अनुश्रवण समिति व जनपदीय टास्क फोर्स की बैठक

الاثنين، 19 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी द्वारा सरस हॉल में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति तथा जनपदीय टास्क फोर्स की बैठक की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिन बच्चों के अभिभावकों के खाते में यूनिफार्म, जूता-मोजा व बैग के लिए पैसा हस्तान्तरित हो गया है, उन सभी अभिभावकों को ग्राम प्रधान व कोटेदार की उपस्थिति में ब्लॉकवार गोष्ठी कर जागरूक किया जाय। उन्होंने पाठ्य-पुस्तक के वितरण की स्थिति की समीक्षा के दौरान कहा कि सभी विद्यालयों में नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकों के वितरण को अवश्य सुनिश्चित कर लिया जाय। उन्होंने निपुण भारत मिशन को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के भी निर्देश दियें। उन्होंने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर विशेष प्रयास कर प्रगति लाने के निर्देश दियें। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को पे्ररणा ऐप पर निरीक्षण आख्या भी अपलोड करने के निर्देश दियें। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कराकर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उन्होंने आॅपरेशन कायाकल्प के तहत कराये जा रहें कार्यों की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को शेष रह गये कार्यों को भी तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दियें, ताकि शत-प्रतिशत संस्तृप्तीकरण के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त कर लिया जाय। उन्होंने उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक नियमित रूप से कराने के भी निर्देश दियें। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं का आधार प्रमाणीकरण, समेकित शिक्षा, मध्यान्ह भोजन, सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण एवं जर्जर भवनों को समिति के माध्यम से मूल्यांकन कराकर आवश्यक कार्यवाही करने आदि की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी विजय कुमार एवं डीपीआरओ बालगोविन्द श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'